अलीगंज क्षेत्र में चरमराती बिजली व्यवस्था में जल्द हो सुधार : सुभाष - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 27 जुलाई 2020

अलीगंज क्षेत्र में चरमराती बिजली व्यवस्था में जल्द हो सुधार : सुभाष

[Aliganj News | चन्द्रशेखर आज़ाद] :- दलित सेना के प्रदेश महासचिव सुभाष चन्द्र बोस ने बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंता जमुई को लिखित आवेदन देकर सिकंदरा प्रक्षेत्र में चरमरायी बिजली व्यवस्था को सुधार कराने की मांग किया है।उन्होंने कहा कि विगत कई महीनों से सिकंदरा एवं अलीगंज प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बद से बदतर हो चुकी है। इस भीषण गर्मी में घंटों बिजली आपूर्ति बंद रहना, बार-बार तार टूटना एक नियति बन चुकी है। जब की तार बदलने के नाम पर महीनों दिन तक सुबह से शाम तक बिजली बंद रहना और लगातार बिजली की आख मिचौनी से आमजन परेशान हैं। 

उन्होंने बताया कि इस विकट परिस्थिति में लोगों को लाकॅडाउन में घरों में रहना पड़ रहा है। साथ ही बिजली नही रहने से किसानों की धान रोपनी कार्य भी नही हो पा रही है। सिंचाई के लिए कोई साधन व इन्द्र भगवान के रूठ जाने से  किसानों के समक्ष अकाल खतरा मडरा रहा है। विगत तीन सालों से पर्याप्त बारिश नही होने से किसानों कि स्थिति दयनीय होती चली जा रही है। साथ ही बिजली की स्थिति में अगर सुधार नही हुई तो किसानों की भुखमरी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने विभाग के वरीय अधिकारियों से बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है।

Responsive Advertisement