अलीगंज : शोकाकुल परिजनों से मिले समाजसेवी, दी सांत्वना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 11 जुलाई 2020

अलीगंज : शोकाकुल परिजनों से मिले समाजसेवी, दी सांत्वना


【Aliganj News | चन्द्र शेखर सिंह】:-।

प्रखंड के पुरसंडा पंचायत के गहलौर गांव पहुंचे समाजसेवी सह कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरु जी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात सांत्वना दी और उन्हे ढाढ़स बंधाया और हर संभव सहायता करने की भरोसा दिलाया। मृतक की पत्नी को दो हजार नगद देकर आर्थिक सहायता भी किया।


 उन्होंने शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की सहन शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना करते हुए मृत आत्मा की शांति के साथ शोकाकुल परिजनों को दुख सहन की क्षमता देने की प्रार्थना किया। उन्होंने अनुमंडलाधिकारी से बात कर पीडित परिजनों को हर संभव सरकारी योजनाओं का लाभ देने की मांग की है।
बता दें कि बीते गुरूवार को गहलौर गांव निवासी कामों मांझी के 25 वर्षीय बेटा भूषण मांझी को टैक्टर पलटने से उसकी दबकर मौत घटनास्थल पर ही हो गया। वह गांव का ही टैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मौके किसान श्री धर्मेद्र कुशवाहा , चंद्रशेखर आजाद,मसुदन महतो ,विक्रमादित्य, प्रमोद कुमार सहित दर्जनो ग्रामीण मौजूद थे।

Responsive Advertisement