Gidhaur News :- गिद्धौर रेलवे स्टेशन के अप मेन लाइन के स्टार्टर व एडवांस स्टार्टर के बीच क्रॉस ओवर के पास एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक के मालगाड़ी के कटकट मौत हो जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। युवक का शव सफेद कलर का कुर्ता एवं पाजामा पहना हुआ पटरी पर मिली।
स्टेशन प्रबंधन द्वारा घटना तकरीबन दोपहर 1:00 बजे के आसपास की बताई गयी है। समाचार लिखे जाने तक घटना के सटीक कारणों का न तो पता ही चल पा रहा है और न ही मृत युवक की शिनाख्त नही हो पायी है। वहीं घटना की सूचना सहायक स्टेशन प्रबंधक राजन कुमार द्वारा जीआरपी झाझा को दी गयी।