सोनो RJD कार्यालय के पास कार्यकर्ताओं ने पीटा थाली, BJP के वर्चुअल रैली का किया प्रतिकार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 7 जून 2020

सोनो RJD कार्यालय के पास कार्यकर्ताओं ने पीटा थाली, BJP के वर्चुअल रैली का किया प्रतिकार

सोनो (किशोर कुणाल) :- राजद कार्यकर्ताओं ने प्रवासी मजदूरों को हक दिलाने की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर रविवार को गरीब अधिकार दिवस मनाया और थाली पीट कर भाजपा की वर्चुअल रैली का प्रतिकार किया।
सोनो स्थित पार्टी कार्यालय के सामने युवा राजद नेता विजय शंकर यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने थाली कटोरा बजाया। मौके पर राजद नेता विजय शंकर यादव ने बताया कि कोरोना काल में लॉक डाउन के दौरान दूसरे प्रदेशों से लौटे श्रमिकों की मौत पर भाजपा, जहां जश्न मना रही है, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। राजद मजदूरों को हक दिलाने के लिए उनके साथ खड़ा है। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद रियासत, जिप प्रतिनिधि बलराम मंडल, प्रदीप बरनवाल, जानकी यादव, सीताराम यादव, महेंद्र दास, सीताराम मालाकार आदि उपस्थित थे।

Responsive Advertisement