अलीगंज : BJP के मंडल अध्यक्षों ने की बैठक, जन-संवाद कार्यक्रम की सफलता पर हुई चर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 5 जून 2020

अलीगंज : BJP के मंडल अध्यक्षों ने की बैठक, जन-संवाद कार्यक्रम की सफलता पर हुई चर्चा

अलीगंज (चन्द्र शेखर आज़ाद) :- प्रखंड के अलीगंज बाजार में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के  सिकंदरा विधान सभा के सभी मंडल अध्यक्षों की बैठक मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।


बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष वृजनंदन सिंह ने कहा कि 7 जून को देश के गृहमंत्री अमितशाह की जन-संवाद कार्यकम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए के पहले वर्ष के कार्यकाल के उपलब्धियो को जन संवाद के माध्यम से हर लोगों तक पहुचाना है। इसके लिए पार्टी ने सभी पंचायतों में प्रभारी आई टी की नियुक्ति कर दी है। महा मंत्री सोनेलाल पासवान ने कहा कि जन-संवाद कार्यकम के माध्यम से सीधे जनता से जुडना है। देश के विकास के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी के द्वारा किये जा रहे उपलब्धियो को बताना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए निचले बुथ स्तर की कमिटियों को सक्रिय किया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने कहा कि सभी बुथ स्तरीय कार्यकर्ता व आई टी प्रभारी देश में विकास कार्यो व उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भुमिका निभाये। बैठक में मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, रंजीत कुमार, रामधनी वर्णवाल, मुकेश रजक, शंभु यादव के अलावे दर्जनो लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -