सोनो : शौच के लिए गई नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 20 मई 2020

सोनो : शौच के लिए गई नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

Sono (News Desk) :-  थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को शौच के लिए गई एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बाद पीड़िता अपने मां व परिजनों के साथ सोनो थाना पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी।


 पीड़िता की मां ने राजपुर डुमरी निवासी युवक आकाश सिंह को आरोपित करते हुए बताया कि बुधवार शाम चार बजे के करीब उनकी दस वर्षीय नाबालिग बेटी शौच के लिए बहियार की ओर गई थी तभी उक्त आरोपी ने सुनसान स्थान देखकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता रोती हुई घर पहुंची और अपनी मां को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इधर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पीड़िता को पुलिस अभिरक्षा में गुरुवार को मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

Responsive Advertisement