सोनो : LJP कार्यकर्ताओं ने सांसद चिराग के निर्देशन पर विभिन्न स्थानों को किया सेनेटाइज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 10 मई 2020

सोनो : LJP कार्यकर्ताओं ने सांसद चिराग के निर्देशन पर विभिन्न स्थानों को किया सेनेटाइज

सोनो (न्यूज़ डेस्क) :- लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद चिराग पासवान के निर्देश पर पूरे प्रखंड के प्रमुख चौक चौराहों सहित सभी सार्वजनिक व निजी स्थलों को सैनेटाइज किया जा रहा है।


रविवार को लोजपा के जिलाध्यक्ष रुबेन सिंह, लोजपा दलित सेना के प्रदेश महासचिव सुभाष पासवान, लोजपा जिला महासचिव रामनारायण सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, लोजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज यादव व प्रखंड अध्यक्ष दिलीप सिंह के नेतृत्व में सोनो थाना परिसर से सोनो चौक बाजार आदि स्थानों पर सैनेटाइजर का छिड़काव किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है, जो आए दिन परेशानी का सबब बन रहा है। ऐसे में सांसद चिराग पासवान क्षेत्र के हरेक नागरिक की सुरक्षा को लेकर काफी सजग हैं। संसदीय क्षेत्र जमुई में कोरोना से जंग लड़ने को लेकर प्रशासन को एक करोड़ की सहायता राशि दी तो पीएम केयर फंड में के वेतन की राशि देकर मदद की। इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों के बीच संक्रमण से बचने के लिए बड़े पैमाने पर मास्क व सैनेटाइजर का वितरण करवाया। अब सांसद के निर्देश पर कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे प्रखंड को सैनिटाइज किया जा रहा है।


वहीं दलित सेना के प्रदेश महासचिव ने बताया कि सांसद के साथ ही लोजपा का हरेक सिपाही हर परिस्थिति में क्षेत्र के लोगों के साथ खड़ा है। मौके पर युवा प्रदेश सचिव दिलीप पासवान, प्रखंड उपाध्यक्ष पंकज पांडेय, रंजीत यादव आदि उपस्थित थे।

Post Top Ad -