गिद्धौर के मौरा गांव में आपसी विवाद से हुआ मारपीट, एक घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 23 मई 2020

गिद्धौर के मौरा गांव में आपसी विवाद से हुआ मारपीट, एक घायल


गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-  थाना क्षेत्र के मौरा गांव में मिट्टी कटाव को रोकने को ले दो पक्षों में हुए आपसी विवाद में मारपीट का एक मामला प्रकाश में आया है। मारपीट की इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

 जानकारी अनुसार, मौरा निवासी रजनीकांत पांडेय के जमीन से गांव के ही बच्चू यादव द्वारा मिट्टी उठाया जा रहा था, मिट्टी उठाव को रोकने के दौरान इन दोनों के बीच आपसी विवाद हो गया जो मारपीट मैं तब्दील हो गया। इस घटना में बच्चू यादव ने रजनीकांत पांडेय के सिर पर रड से मार कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए रजनीकांत पांडेय ने बताया कि बीते 04 वर्ष से बच्चु यादव द्वारा मेरे खेत से मिट्टी उठाव कर अपना काम कर रहा था, बार बार मना करने के बावजूद भी वो मानने को तैयार नही हुआ। शनिवार को भी पुनः जब वो मेरे खेत से मिट्टी का उठाव करने लगा तो मेरे द्वारा मना करने पर वो मुझे रड से मारकर घायल कर दिया व गाली गलौज कर मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। इधर इस घटना से पीड़ित रजनीकांत पांडेय द्वारा थाने में आवेदन दे पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई गयी है।

Responsive Advertisement