मधुमेह रोगियों के खानपान को लेकर लाइव सलाह देंगी दिल्ली की डायटीशियन सृष्टि अरोड़ा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 21 मई 2020

मधुमेह रोगियों के खानपान को लेकर लाइव सलाह देंगी दिल्ली की डायटीशियन सृष्टि अरोड़ा

जमुई/नई दिल्ली : भारत अपनी युवा पीढ़ी के बलबूते आने वाले समय में दुनिया की एक बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की कोशिश में है। देश का युवा वर्ग दिनरात अपनी मेहनत से देश की तरक्की में जुटे हैं। लेकिन इस युवा आबादी के एक बड़े भाग में लोगों की शिराओं में धीरे-धीरे मीठा जहर घुलने की आशंका से विशेषज्ञों की नींद उड़ी हुई है। लेकिन राहत की बात ये है कि मधुमेह यानी ब्लड शुगर पर नियंत्रण के बारे में युवाओं की जागरूकता बढ़ रही है।

सामाजिक संस्था मिलेनियम स्टार फाउंडेशन उन प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ा रहा है जो जिसके बारे में डायबिटीज के मरीजों को सही जानकारी नहीं होती है। विशेषकर मधुमेह से पीड़ित रोगियों को अपने खानपान को लेकर विशेष चिंताएं होती हैं। उन्हें हमेशा यह लगा रहता है कि शुगर पेशेंट हैं तो क्या खाएं और क्या न खाएं? बदलते जीवनशैली में यह भी चिंता का विषय है कि क्या खाया जाए?
ऐसे में मधुमेह रोगियों के खानपान संबंधित समस्याओं को दूर करने में उनकी मदद दिल्ली की प्रसिद्ध आहार विशेषज्ञ (डायटीशियन) सृष्टि अरोड़ा करेंगी। इसकी जानकारी मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशान्त साईं सुन्दरम ने दी। 

उन्होंने बताया कि मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत 24 मई 2020, रविवार की शाम 6 बजे gidhaur.com के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर दिल्ली की प्रसिद्ध डायटीशियन सृष्टि अरोड़ा मधुमेह रोगियों के खानपान को लेकर लाइव सलाह देंगी। इसके लिए दिए गए लिंक पर क्लिक कर यूट्यूब पर चैनल को सब्सक्राइब करना जरूरी है।
इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/gidhaurlive

Post Top Ad -