अलीगंज में मनाई गई राजीव गांधी की पुण्यतिथि, व्यक्तित्व पर हुई चर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 21 मई 2020

अलीगंज में मनाई गई राजीव गांधी की पुण्यतिथि, व्यक्तित्व पर हुई चर्चा

अलीगंज :- प्रखंड के अलीगंज बाजार स्थित युवा शक्ति कार्यालय में समाजसेवी सह कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में भारत के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी की पुण्यतिथि सामाजिक दुरी को ध्यान में रखते हुए मनायी गयी। सर्वप्रथम लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। युवा शक्ति के प्रान्तीय नेता शशिशेखर सिंह मुन्ना ने कहा कि सन 1986 में राजीव गांधी ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति की घोषणा कर देश में शिक्षा की नींव को मज़बूत करने का काम किये, जिससे देश में उच्च शिक्षा व्यवस्था का आधुनिकीकरण विस्तार हुआ। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने ही देश में नवोदय विधालय  की नींव रखी।समाजसेवी धर्मेन्द्र पासवान ने कहा कि राजीव गांधी जी देश में कंप्यूटर क्रान्ति लाने का काम किये जिससे देश तेजी विकास की रास्ते पर चल पड़ी। उन्होंने  देश में मताधिकार की शक्ति 21 वर्ष की उम्र सीमा से घटाकार 18 वर्ष किया, जिससे  देश के प्रति और जिम्मेदार व सशक्त बनाने की पहल की, और 1989 में संविधान की 61वे संशोधन कर 18 वर्ष की उम्र के युवाओं को अपने मत का प्रयोग करने का अधिकार दिलाया। कांग्रेस के राज्य प्रतिनिधि सुधीर प्रसाद सिंह ने कहा कि देश के चौमुखी विकास के लिए गांधी जी ने दुर संचार क्रान्ति , कंप्यूटर क्रान्ति, नवोदय विधालय सहित कई योजनाओं की शुरुआत की। मौके पर चंद्रशेखर आजाद, विक्रमादित्य, रघुनंदन पासवान, ब्रह्मदेव सिंह, उमेश यादव, महेश सिंह राणा, समर कुमार सहित दर्जनो कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।


Post Top Ad -