सोनो में ताक पर सोशल डिस्टेंसिंग, कोरोना के बढ़ते आंकड़े से भी नहीं संभले लोग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 25 अप्रैल 2020

सोनो में ताक पर सोशल डिस्टेंसिंग, कोरोना के बढ़ते आंकड़े से भी नहीं संभले लोग

1000898411
 SONO (न्यूज़ डेस्क) :-  चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना का सफर आज वैश्विक पटल पर मौत का तांडव कर रहा है। जमुई जिला भी इसके दायरे से अछूता न रहा। लगातार संक्रमितों मरीजों के बढ़ते आंकडे को देखते हुए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का सख्त निर्देश दिया गया है। आवश्यक कार्यवश घरों  से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग अनिवार्य है।

IMG-20200426-WA0014

बावजूद इसके सोनो में प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का तनिक भी ख्याल नहीं रखा जाता है। लोग सोशल डिस्टेंसिंग को भूल कर अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त रहते हैं। बाजार में तकरीबन सभी दुकानें खुली होती है। सड़कों पर दोपहिया वाहनों के साथ ही सवारी गाड़ी ऑटो का भी धड़ल्ले से परिचालन होता है। इतना ही नहीं इन ऑटो में भी आम दिनों की तरह ही सवारियों को ठूस कर बैठाया जाता है। ऐसी तस्वीर तकरीबन प्रतिदिन सुबह में यहां देखने को मिल जाती है। इन सब से कोरोना संक्रमण के बढ़ने की संभावना होती है, पर इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने की जिम्मेदारी जिस पुलिस प्रशासन पर है वह भी बेफिक्र नजर आती है। हां, कभी-कभार पदाधिकारियों द्वारा चार पहिया वाहनों से गश्ती  जरूर की जाती है पर यह महज औपचारिकता ही बनकर रह गई है।

IMG-20200426-WA0012


आवश्यक सेवा का स्टिकर लगाकर सड़कों पर दौड़ते हैं दोपहिया वाहन

 लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराने के लिए सोनो चौक पर 24 घंटे दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की गई है,पर इसके बावजूद सड़कों पर दोपहिया वाहन फर्राटा मारते देखे जाते हैं। हां इन वाहनों पर आवश्यक सेवा का स्टीकर जरूर लगा होता है। प्रशासन ने आवश्यक सेवा में लगे लोगों को आने-जाने की छूट दी है तो यहां भी बड़ी संख्या में लोगों ने अपने-अपने दोपहिया वाहनों के आगे आवश्यक सेवा का स्टीकर लगा दिया है। इसके बाद तो तैनात दंडाधिकारी के साथ ही पुलिस पदाधिकारी व जवान भी ऐसे वाहनों की जांच की जहमत नहीं उठाते हैं। कार्रवाई के नाम पर कभी कभार दो चार बिना स्टिकर लगे वाहनों को रोका जाता है और उनसे जुर्माना वसूला जाता है। वहीं दूसरी ओर लोगों में इस बात की भी चर्चा है कि पुलिस प्रशासन द्वारा दोपहिया वाहनों पर यह कार्रवाई इन दिनों उसके अवैध कमाई का जरिया भी बना हुआ है।

Post Top Ad -