चकाई में संवाददाताओं द्वारा जरूरतमंदों के बीच राशन वितरित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 30 अप्रैल 2020

चकाई में संवाददाताओं द्वारा जरूरतमंदों के बीच राशन वितरित

(न्यूज़ डेस्क/gidhaur.com) :- चकाई प्रखंड के कोहबरवाटॉड़ गांव में बसने वाले दर्जनों नि:सहाय व गरीबों के बीच संवाददाताओं द्वारा राशन व राहत सामग्री का वितरण किया गया।


इस दौरान सोनो के संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल, चकाई संवाददाता अमित कुमार राय एवं विकास कुमार तथा चंद्रमंडीह संवाददाता अखिलेश्वर वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से खानाबदोशों के बीच चावल, दाल, आलू, सरसों तेल, नमक, साबुन, सर्फ एवं बिस्किट का वितरण किया।
बताते चलें कि, चकाई प्रखंड के सुदूर देहाती क्षेत्रों में बसने वाले लॉक डाउन से पिड़ित दर्जनों गरीब परिवार के बीच कार्यक्रम को लेकर दो गज दूरी का
बखूबी ख्याल रखा गया। वहीं, राहत सामग्री से लाभान्वित हुए लोगों ने संवाददाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद का पात्र बताया।

Responsive Advertisement