जरूरतमंद लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है : अजय - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 5 अप्रैल 2020

जरूरतमंद लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है : अजय

सोनो :- कोरोना वायरस वैश्वविक महामारी में प्रखंड के महेश्वरी पंचायत के युवा मुखिया व समाजसेवी अजय कुमार सिंह ने  सैकड़ो जरूरतमंद लोगों को डोर टू डोर भोजन साम्रगी वितरण किया । कोरोना वायरस की वैश्वविक महामारी में  सरकार द्बारा लाकडाउन करने से दिहाड़ी मजदूर, गरीब, निसहाय  लोगों के बीच भोजन की सबसे बड़ी समस्या है। इस समस्या को देखते हुए युवा मुखिया अजय कुमार सिंह ने अपने परिवार के नीजी फंड सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को भोजन साम्रगी उपलब्ध करा रहे हैं। युवा मुखिया अजय कुमार सिंह ने लाकडाउन व सोशल डिसटेन्स को अनुपालन करते हुए पंचायत के विभिन्न गांवों में जाकर भोजन साम्रगी उपलब्ध करा रहें हैं। भोजन साम्रगी मे चाबल, दाल, आटा ,आलू, चुड़ा ,नमक, विस्कुट, तेल, चाय चीनी के आलावे आवश्यक साम्रगी थे । मौके पर मुखिया अजय कुमार सिंह ने बताया  कि जनता ने जो मुझे दायित्व सौंपा उसे ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने की काम कर रहे हैं। ऐसे भी जरूरतमंद लोगों को मदद करना समाजिक दायित्व बनता है और  इंसानियत व मानवता की परिचय इस दुख के धड़ी में पहचान होती है।
  ऐसे समय लोगों की सेवा ईश्वरीय तुल्य सेवा हैं युवा मुखिया अजय कुमार सिंह ने शुरू से कोरोना की जंग में कुद कर लोगों के बीच जाकर मास्क, सैनिटाइजर, साबुन वितरण करते हुए लोगों को जागरूक करने काम किया। पंचायत में हमेशा जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर कभी सीआरपीएफ के द्वारा  और खुद ही भोजन साम्रगी उपलब्ध कराने की काम कर रहे हैं। मुखिया ने वैसे लोगों को चिन्हित कर भोजन साम्रगी उपलब्ध करा रहे हैं जिसके घर में दिहाड़ी मजदूर के सिर्फ विधवा माँ, पत्नी, बच्चे हैऔर अपने लाकडाउन में बाहर में फंसे हुए हैं। ऐसे तो कोरोना वायरस के वैश्वविक महामारी में सरकार व प्रशासन  साथ खड़े है।

Post Top Ad -