अलीगंज एवं सिकंदरा में 23 अप्रैल से 3 मई तक पांच घंटे प्रतिदिन विधुत आपूर्ति रहेगी बंद। - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

अलीगंज एवं सिकंदरा में 23 अप्रैल से 3 मई तक पांच घंटे प्रतिदिन विधुत आपूर्ति रहेगी बंद।

अलीगंज :- अलीगंज एवं सिकंदरा प्रखंड में 23 अप्रैल से 3 मई तक लगातार पांच घंटा सुबह प्रति दिन रहेगी विधुत आपूर्ति दोनों प्रखंड में बंद रहेगी।उक्त आशय की जानकारी देते कनीय अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि 33 हजार विधुत तार बदलने की कार्य को बचे हुए काम को पुरा करने के लिए 23 अपैल से तीन मई लगातार सुबह प्रतिदिन 6 बजे से दोपहर 11बजे तक विधुत आपूर्ति इस्लामनगर अलीगंज और सिकंदरा प्रखंड में बंद रहेगी।इसलिए सभी लोगों से आग्रह है कि विधुत आपूर्ति बंद किये जाने समय के पहले पानी का भंडारण व अन्य कार्य को समय से निपटा लेंगे।उन्होंने बताया कि 33 हजार विधुत तार बदलने की चल रहे शेष कार्य को पुरा करने के लिए विधुत आपूर्ति बंद किये जा रहे हैं।

Post Top Ad -