अलीगंज के सपूत रामाशंकर ने गेट परीक्षा में लहराया परचम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 16 मार्च 2020

अलीगंज के सपूत रामाशंकर ने गेट परीक्षा में लहराया परचम

अलीगंज (चन्द्र शेखर आज़ाद) :-   जमुई के धरती पर कई ऐसे प्रतिभावान सपूत जन्मे हैं, जिन्होंने अपने मेहनत और संघर्ष की स्याही से सफलता की दास्तां लिखी है। अलीगंज प्रखण्ड के कैयार गांव निवासी रामाशंकर इन्ही प्रतिभाओं की एक मिशाल है।
 देश के सर्वोच्च प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लिए इस सत्र में आयोजित ग्रेजुऐशन एप्पटीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) की परीक्षा में बेहतर परीक्षा में बेहतर रैंक के साथ सफलता हासिल कर न केवल अपने बुलंद हौसले को सिद्ध किया है बल्कि यह भी दिखा दिया है कि प्रतिभा साधन संसाधनो का मोहताज नही होती है।


अलीगंज प्रखंड के कैयार ऐसे छोटे कस्बों में रहने वाले किसान नवल किशोर प्रसाद के पुत्र रामाशंकर की प्राथमिक से लेकर हाईस्कूल तक की शिक्षा रामदेव नूनूवती उच्च विद्यालय कैयार में हुई। इंटर की पढ़ाई बोकारो में की। बीटेक की डिग्री जाधवपुर कोलकाता से प्राप्त की। वे  जमनगर रिफाइनरी में कार्यरत थे, फिर भी पढाई जारी रखते हुए गेट की परीक्षा में देश स्तर में 14 वां रैक लाकर प्रखंड ही नही बल्कि जिले का नाम रौशन कर दिखाया है। उन्होंने बताया कि मेहनत करने वाले को एक दिन मुकाम निश्चित रूप से मिलती है। अलीगंज प्रखंड भाजपा के अध्यक्ष सह कैयार पैक्स अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह के ये भतीजे हैं। उनके इस राष्ट्रीय स्तर गेट की परीक्षा में 14 वां रैक लाने पर परिजनों के साथ -साथ शिक्षक शशिभूषण सिंह, महेश कुमार, दिनेश कुमार, समाजसेवी शशिशेखर सिंह 'मुन्ना' , पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह, पूर्व सरपंच संजय सिंह, एच एम साकेत कुमार ने रामाशंकर की राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर रैंक लाने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता पर गांव एवं इलाके लोग गौरान्वित हैं। उनकी यह उपलब्धि अलीगंज प्रखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गयी है।
-       -       -         -         -          -          -           -
क्षेत्र का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला पोर्टल gidhaur.com इनके जज्बे को सलाम करती है।

Post Top Ad -