गिद्धौर PHC में 10-10 बेड के क्वॉरेंटाइन वार्ड की होगी व्यवस्था, निर्देश जारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 24 मार्च 2020

गिद्धौर PHC में 10-10 बेड के क्वॉरेंटाइन वार्ड की होगी व्यवस्था, निर्देश जारी

न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】:-

कोरोना के संक्रमण के कारण उत्पन्न महामारी की संभावना को देखते हुए जमुई जिले के सभी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवा को बहाल रखा गया है। इसको लेकर गिद्धौर स्थित दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10-10 बेड का क्वेरांटाइन वार्ड की व्यवस्था करने का निर्देश विभागीय स्तर पर जारी किया गया है।

 कोरोना पर  काबू  पाने के लिए जिलेभर में रैपिड रिस्पॉन्स टीम गठित की गयी  है। इसमे चिकित्सक एवं पारा मेडिकल टीम को शामिल किया गया है।
गिद्धौर के दिग्विजय सिंह सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रैपिड रिस्पॉन्स टीम वन में डॉ. राजेश कुमार व टीम 2 में डॉ. हंस कुमार पाठक को नामित किया गया है।

Post Top Ad -