झाझा में लॉक डाउन ! प्रशासन ने संभाली कमान, सतर्क रहने की अपील - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 24 मार्च 2020

झाझा में लॉक डाउन ! प्रशासन ने संभाली कमान, सतर्क रहने की अपील

न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा
Input Report :- विवेक सिंह, झाझा :-

विश्वस्तर पर कोरोना का कहर जारी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हाई अलर्ट के बाद जमुई जिले में भी प्रशासन ने सख्ती बरती है । इसी क्रम में झाझा प्रशासन ने अपने क्षेत्र में मंगलवार को लॉक-डाउन का कमान संभालते  नजर आयी।

 झाझा स्थित कर्पूरी चौक पर डीएसपी एवं सीओ अपने दल बल के साथ सघनता से लॉक डाउन के सफलता को भीड़े रहे। इसी संबंध में जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में पूरे जिले को सील करने का निर्देश दिया गया है। मंगलवार को झाझा बाजार के अधिकांश दुकानों पर ताला लटका रहा। कई के शटर गिरे रहे। एक्का दुक्का लोग ही नजर आ रहे थे।

इधर, झाझा प्रशासन द्वारा   लोगों को ये सख्‍त हिदायत दी गयी है कि लोग अगर बेवजह घर से बाहर निकलतें है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घर मे रहे सुरक्षित रहें। मास्क व सेनेटाइजर पर भी बल दिया जा रहा है। पुलिस की टीम क्षेत्र भर में घूमकर लोगों को इस बात की जानकारी दे रही है।


Post Top Ad -