पहली बार एक साथ तीनों सुपरस्टार निरहुआ, पवन सिंह, खेसारीलाल किसी होली प्रोग्राम में - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 18 मार्च 2020

पहली बार एक साथ तीनों सुपरस्टार निरहुआ, पवन सिंह, खेसारीलाल किसी होली प्रोग्राम में


मनोरंजन | अनूप नारायण :
भोजपुरी चैनल के इतिहास में पहली बार किसी होली के प्रोग्राम में एक साथ तीनों सुपरस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ, पवन सिंह और खेसारीलाल यादव एक साथ धमाल मचाते हुए नजर आये। भोजपुरी की यह सबसे बड़ी होली पार्टी बी4यू भोजपुरी चैनल पर 9, 10 मार्च को मनाई गई। तीनों सुपरस्टार को एक साथ एक मंच लाने का ऐतिहासिक कार्य यशी फिल्म्स के अभय सिन्हा ने किया। वृहद पैमाने पर अभय सिन्हा ने टीवी चैनल के लिए सबसे बड़ी होली पार्टी जोगीरा सारारारारारा आयोजित करके वाकई मिसाल कायम की है। भोजपुरी इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब भोजपुरी सिनेमा के तीनों दिग्गज फिल्म स्टार जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ, पावर स्टार पवन सिंह और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक साथ खूब होली धमाल किये हैं। साथ ही साथ युवा सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू, सिनेस्टार रितेश पांडे, यूट्यूब क्वीन अभिनेत्री आम्रपाली दूबे, मधु शर्मा, अंजना सिंह, शुभी शर्मा, अनारा गुप्ता, शहर अफ्शा, यामिनी सिंह, संजना राज, सोनालिका प्रसाद, निकिता जयसवाल, गरिमा आदि ने भी खूब होली का हुड़दंग मचाया है। भोजपुरी की सबसे बड़ी होली पार्टी फिल्मी सितारों के साथ 9 मार्च होलिका दहन पर शाम 6:30 बजे और 10 मार्च होली पर सुबह 9 बजे एवं शाम 6:30 बजे बी4यू टीवी चैनल पर प्रसारित किया गया था। होली के दिन की खास पेशकश जोगिरासारारारा देखने वाले सभी दर्शकों ने खूब  किया।

Post Top Ad -