बिहार के इस करोड़पति की नई पहचान : “द चंपा मैन” - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 16 मार्च 2020

बिहार के इस करोड़पति की नई पहचान : “द चंपा मैन”



पटना | अनूप नारायण : केबीसी में 5 करोड़ जीतने वाले मोतिहारी बिहार के सुशील कुमार अब तक 80 हजार चंपा के पौधे लगा चुके हैं। हर सुबह शहर के किसी मोहल्ले या गांव में कोई परिवार इनका इंतजार कर रहा होता है। सुशील कुमार हर दिन अपनी सफेद स्कूटी पर दो बड़े थैले लटका कर घर से निकल जाते हैं। एक में चंपा-पीपल-बरगद के पौधे और दूसरे थैले में लकड़ी के बने गोरैया के घोंसले। साथ में, कील- हथौड़ी। यह सिलसिला पिछले 2 साल से बिना किसी रूकावट के जारी है। अब तक वह 80 हजार चंपा के पौधे, तकरीबन 400 पीपल-बरगद के पौधे और अब करीब 500 गोरैया के घोंसले वितरित कर चुके हैं।सुशील कुमार को अब तक कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में 5 करोड़ रुपए जीत कर इतिहास रच चुके हैं। लेकिन मोतीहारी, बिहार के सुशील कुमार का अब यह नया काम है। इस काम ने उन्हें एक नई पहचान दी है और एक नया नाम दिया है, “द चंपा मैन”। 
gidhaur.com से बात करते हुए सुशील कुमार बताते हैं, “बचपन से सुनता आ रहा था कि हमारे चंपारण का नाम चंपा के अरण्य (जंगल) पर पडा, लेकिन 2 साल पहले तक बमुश्किल कहीं चंपा का पेड़ दिखता था और इसी बात ने मुझे चंपा का पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।”उनकी प्रेरणा और लगन आज रंगा दिखा रही है। चंपारण के सिटी टाऊन मोतीहारी हो या कोई कस्बाई इलाका या गांव, वहां के हर तीसरे-चौथे घर में आज चंपा का पेड़ दिख जाता है।इस मुहिम की शुरुआत के बारे में पूछने पर सुशील कुमार कहते है, “सामुदायिक सहयोग और भागीदारी से ये मुहिम काफी आसानी से शुरु हो गई और आज भी बिना किसी समस्या के जारी है। केबीसी विनर होने के नाते मुझे अपना मैसेज लोगों तक पहुंचाने में भी आसानी हुई।” इस मुहिम की सबसे खास बात ये है कि वे बिना एक पैसा लिए लोगों के बीच न सिर्फ पौधे वितरित करते है, बल्कि खुद उनके घर जा कर पौधारोपण करते है, उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते है, ताकि लोग इससे प्रेरणा ले कर पर्यावरण रक्षा के प्रति गंभीर हो सके।सुखद बात ये है कि इलाके के लोग अब उनके इस काम को मान्यता भी दे रहे हैं और स्वीकार कर रहे है कि इंसानी गलती ने पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंचाई है, जिसका नतीजा भी वे भुगत रहे हैं। सुशील कुमार कहते हैं, “चंपारण के कई गांवों में लोगों ने उन्हें बताया कि पेड़ की अधिक कटाई से इलाके का भूजल-स्तर काफी नीचे चला गया है। लोग अपनी गलती स्वीकार भी रहे हैं और चंपा से चंपारण मुहिम के बहाने ही सही, अब पर्यावरण सुरक्षा के महत्व को लेकर जागरूक हो रहे है।”बहरहाल, सुशील कुमार के चंपा से चंपारण अभियान का सामाजिक स्तर पर ये एक अच्छा असर हुआ है कि लोग अब सामाजिक या पारिवारिक समारोहों में उपहार के तौर पर चंपा के पौधों का आदान-प्रदान करने लगे हैं।#पटना के एक पत्रकार संजय कुमार से प्रेरित हो कर जब सुशील कुमार गोरैया सुरक्षा की मुहिम पर निकले तो लोगों ने ये ताना दिया कि पहले खुद तो मुर्गा-चिड़िया खाना छोड़ो। सुशील कुमार ने उसी वक्त मांसाहार छोडने का फैसला किया और पिछले कुछ महीनों से लगातार घर-घर घूम कर लोगों के बीच गोरैया के लिए रेडीमेड (लकड़ी का बना) घोंसला बांट रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस 20 मार्च को जब दुनिया अंतरराष्ट्रीय गोरैया दिवस मना रही होगी, तब लुप्तप्राय गोरैया के कलरव से मोतीहारी के कई घर गुलजार हो रहे होंगे।

Post Top Ad -