चंद्रदीप पुलिस ने लाकॅडाउन के छठे दिन सड़क पर किया फ्लैग मार्च - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 28 मार्च 2020

चंद्रदीप पुलिस ने लाकॅडाउन के छठे दिन सड़क पर किया फ्लैग मार्च

अलीगंज। चंद्रशेखर सिंह :- कोरोना जैसे खतरनाक वायरस से जहां एक ओर पुरे देश में तबाही की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। वही पुरे में कोरोना वायरस से बचाव हेतु लाकॅडाउन की घोषणा कर दी गयी है। उसी के मद्देनज़र जिला प्रशासन के द्वारा काफी सतर्कता वरती जा रही है। शनिवार को अलीगंज बाजार में लाकॅडाउन के छठें दिन चंद्रदीप व सिकंदरा पुलिस के द्वारा सड़को पर अलीगंज बाजार,आढा,चंद्रदीप ,परसा में फ्लैग मार्च किया गया। माईक के माध्यम से लोगों को वेबजह घरों से नही निकलने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचाव हेतु सुरक्षा ही दवा है। लाकॅडाउन का पालन करें। मौके पर सिकंदरा पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया देश कोरोना जैसे गंभीर व खतरनाक वायरस से परेशान है। इस स्थिति में बचाव एक मात्र लाकॅडाउन है।अपने घरों में रहें। बाहर न निकले।और एक दुसरे लोगों से दुरी बनाये रखे। चंद्रदीप के थानाधयक्ष सुनील कुमार ने कहा आप लोग अकारण घर से बाहर न निकले।सिकंदरा थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण रोकने के लिए सभी लोगों का सहयोग प्रदान करें ताकि इस महामारी से बचाव हो सके। पुलिस सदैव आपके सेवा में तत्पर है। आपको किसी प्रकार परेशानी या दिक्कत हो तो पुलिस को सुचित करें। साफ -सफाई का विशेष ख्याल रखें।
मौके पर एसआई श्यामल किशोर , नंदकिशोर सिंह के अलावे बड़ी संख्या में एसटीएफ व सैप जवान मौजूद थे।

Post Top Ad -