बरहट : ब्लैक डायमंड पब्लिक स्कूल के समीप मोड़ पर हुई बाइक में टक्कर, घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 17 मार्च 2020

बरहट : ब्लैक डायमंड पब्लिक स्कूल के समीप मोड़ पर हुई बाइक में टक्कर, घायल

बरहट (न्यूज़ डेस्क) :- बरहट थाना क्षेत्र के ब्लैक डायमंड पब्लिक स्कूल के मोड़ पर दो बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हुई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार शाम 4 बजे की बताई जा रही है.

पूछताछ के क्रम में एक बाइक सवार घायल ने अपना नाम सुदामा मांझी बताया जो बरहट थाना क्षेत्र के केवाल गांव अंतर्गत मांझी टोला निवासी हैं। जबकि दूसरे बाइक सवार अपना नाम बताने में असमर्थ रहे।

समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना ग्रस्त बाइक सवार सड़क पर पड़े नशे में धुत थे। बताया जाता है कि एक बाइक सवार के माथे में जबकि दूसरे बाइक सवार के माथे और पेट मे काफी चोट लगी थी और उनके शरीर से काफी खून बह रहा था। समाचार लिखे जाने तक राहगीरों के सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल जमुई भेजा गया है।

Responsive Advertisement