लक्ष्मीपुर : लोजपा आईटी सेल का हुआ संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान में जुड़े नए सदस्य - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 15 फ़रवरी 2020

लक्ष्मीपुर : लोजपा आईटी सेल का हुआ संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान में जुड़े नए सदस्य

लक्ष्मीपुर : शुक्रवार को जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड में लोजपा आईटी सेल का संगठन विस्तार लोजपा आईटी सेल के जमुई जिलाध्यक्ष गुंजन तिवारी के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लक्ष्मीपुर प्रखंड के युवाओं ने लोजपा की सदस्यता ग्रहण की।
मौके पर लोजपा आईटी सेल के जमुई जिलाध्यक्ष गुंजन तिवारी ने कहा कि आज के समय मे शिक्षित युवाओं की राजनीति में बहुत मांग है। आप सभी एक बेहतर भविष्य के लिए जमुई सांसद व लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करें। उन्होंने आगामी 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में लोजपा द्वारा आयोजित होने वाली विशाल रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए भी लोगों से अपील की।
लोजपा आईटी सेल का संगठन का विस्तार करते हुए अमित सिंह को लक्ष्मीपुर प्रखंड अध्यक्ष के पद पर तथा मंजय कुमार को प्रखंड मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनयन किया। इस अवसर पर लोजपा आईटी सेल के जिला उपाध्यक्ष मिथलेश पासवान, छात्र लोजपा के लक्ष्मीपुर प्रखंड अध्यक्ष रवि राज सिंह एवं बड़ी संख्या में लोजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post Top Ad -