गिद्धौर : बकरी को बचाने के क्रम में सड़क दुर्घटना, एक युवक घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 26 फ़रवरी 2020

गिद्धौर : बकरी को बचाने के क्रम में सड़क दुर्घटना, एक युवक घायल


गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-  गिद्धौर थाना क्षेत्र अन्तर्गत केतरु नवादा गांव के काली मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


जानकारी के अनुसार, जमुई के बोधवन तालाब निवासी संजय साह के पुत्र सुधीर कुमार अपने किसी निजी कार्य को करके झाझा से जमुई लौट रहे थे, कि इसी क्रम में केतरु नवादा के यादव टोला के पास अवस्थित काली मंदिर के समीप सड़क पर बकरी को बचाने के क्रम में युक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, घायल युवक कुछ देर तक घटनास्थल पर ही पड़ा रहा लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की, वहीं, गिद्धौर के तीन नव युवक केशोपुर क्रिकेट मैच देखने जा रहे थे जब उनकी नजर घायल घायल युवक सुधीर पर पड़ी तो उन लोगों ने घायल युवक सुधीर को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर लाया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रामस्वरूप चौधरी ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज हेतु हेतु उन्हें सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया।

Post Top Ad -