कांग्रेस के 2 और नेता आप में शामिल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 14 जनवरी 2020

कांग्रेस के 2 और नेता आप में शामिल


14 JAN 2020

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले कांग्रेस नेता राम सिंह नेताजी और विनय मिश्रा सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। राष्ट्रीय राजधानी में मतदान 8 फरवरी को होना है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा और बदरपुर से दो बार विधायक रहे नेताजी आप में शामिल हो गए।

राम सिंह नेताजी पहली बार निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीतकर विधायक बने थे, दूसरी बार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर जीते। उसके बाद कांग्रेस में शामिल हो गए। उनके पार्टी छोड़ने का झटका कांग्रेस को तब लगा है, जब इससे ठीक एक दिन पहले मटिया महल से पांच बार विधायक रहे शोएब इकबाल भी आप में शामिल हो गए।

इससे पहले, वर्ष 2019 में चार बार 1998, 2003, 2008 और 2013 में कांग्रेस के विधायक रहे प्रहलाद सिंह साहनी भी आम आदमी पार्टी के सदस्य बन गए थे।

Responsive Advertisement