20 जनवरी को आएगा मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड का फैसला। - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 14 जनवरी 2020

20 जनवरी को आएगा मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड का फैसला।


दिल्ली - मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड पर फैसला अब 20 जनवरी कोआयेगा। आपको बताये कि यह फैसला आज यानी 14 जनवरी को आनेवाला था, लेकिन दिल्ली की साकेत कोर्ट में आज एक बार फिर से सुनवाई टल गई.
आपको बताये कि शेल्टर होम कांड के मुख्य आरोपी शेल्टर होम के संचालक ब्रजेश ठाकुर समेत कुल 21 लोगों के खिलाफ आज फैसला आने  की उम्मीद थी, लेकिन आज होने वाली सुनवाई को दिल्ली के साकेत कोर्ट ने टाल  दिया है, और अब कोर्ट ने 20 जनवरी  को फैसला सुनाने का फैसला लिया है। 

इस काण्ड में ब्रजेश ठाकुर के साथ कुल 21 आरोपियों पर शेल्टर होम में रह रहे बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। इन सभी आरोपियों पर पॉस्को एक्ट के अलावे अपराधिक साजिश करने का अन्य धाराओं में कोर्ट पहले ही आरोप तय कर चुका है।

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड का खुलासा  टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के रिपोर्ट से हुआ था। रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया था कि शेल्टर होम में रह रही बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया जा रहा है। रिपोर्ट सामने आने के बाद सरकार ने मामले में कार्रवाई शुरू की, लेकिन विपक्ष के हंगामे को देखते हुए बाद में पूरे मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को दे दिया था.

अब सबकी नज़र 20 जनवरी पर टिकी है कि कोर्ट क्या फैसला सुनाता है.

Responsive Advertisement