बिहार में बादल, तापमान में गिरावट - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 10 जनवरी 2020

बिहार में बादल, तापमान में गिरावट


10 JAN 2020

पटना : बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए हुए हैं तथा चल रही ठंडी हवाओं के कारण गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस, वहीं गया का 9.7 डिग्री और पूर्णिया का 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। राज्यभर में ठंडी हवाओं का असर दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार ठंडी हवाओं के चलने के कारण रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है।

इस बीच, पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 3.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Post Top Ad -