लोजपा में बढ़ा मयंक मौली का कद, बनाए गए प्रधान उपाध्यक्ष - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 17 जनवरी 2020

लोजपा में बढ़ा मयंक मौली का कद, बनाए गए प्रधान उपाध्यक्ष


पटना/जमुई [सुशान्त साईं सुन्दरम] :
लोक जनशक्ति पार्टी आई. टी. सेल बिहार के प्रधान उपाध्यक्ष पद पर मयंक मौली के नाम की मुहर लगा दी गई। इससे पहले मयंक लोजपा आईटी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष, जमुई लोक सभा प्रभारी तथा पटना के जिलाध्यक्ष के रूप में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मयंक मौली को दी गई नई जिम्मेदारी काफी अहम मानी जा रही है।

लोकसभा चुनावों में आई. टी. सेल बिहार प्रदेश की कमान संभालने वाले मयंक अब विधानसभा चुनावों में भी लोजपा के सोशल मीडिया और इलेक्ट्रानिक माध्यमों के प्रचार संसाधनों की कमान संभालते नजर आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ई. राकेश रौशन ने लोजपा सुप्रीमो सह जमुई सांसद चिराग पासवान के दिशानिर्देशों पर इस अहम पद पर मयंक मौली का मनोनयन किया।

मयंक मौली के मनोनयन पर युवा लोजपा के जमुई जिलाध्यक्ष ई. निर्भय सिंह, लोजपा आईटी सेल के जमुई जिलाध्यक्ष गुंजन तिवारी, लोजपा आईटी सेल के जमुई जिला उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार पासवान, लोजपा आईटी सेल के जमुई लोकसभा मीडिया प्रभारी गौरव कुमार सहित लोजपा कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।

Post Top Ad -