अलीगंज में नियम - निष्ठा के साथ हुई माँ शारदे की पूजा-अर्चना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 30 जनवरी 2020

अलीगंज में नियम - निष्ठा के साथ हुई माँ शारदे की पूजा-अर्चना



अलीगंज (चंद्रशेखर आज़ाद) :-

प्रखंड क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ नियम-निष्ठा व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माँ शारदे की पूजा अर्चना की गई। प्रखंड के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय में माँ शारदे की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महीनों दिन पूर्व से मूर्ति कलाकारों के द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा बनाने का कार्य किया जा रहा था।

खासकर छात्र-छात्राओं में गुरूवार की सुबह से ही पूजनोत्सव को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी, और बड़े ही हर्षोल्लास के साथ माता की प्रतिमा स्थापित कर उनकी पूजा की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण का दौर देर रात तक चलते रहा। प्रखंड के मिर्जागंज के सरस्वती मंदिर में माँ शारदे की पूजा-अर्चना बड़े ही हर्षोल्लास के साथ की गई।
बता दें कि यहां बड़े ही व्यापक पैमाने  पर माँ शारदे की पूजा की जाती है। यहां खेल तमाशे का भी आयोजन होता है। जो तीन दिनों तक चलती है। प्रखंड क्षेत्र के चारों तरफ भक्तिमय महौल देखा जा रहा है। मां शारदे वीणापाणि माँ, वागेश्वरी की जयकारे से पुरा वातावरण गुजमायन हो रहा है।

Post Top Ad -