झाझा : महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई पुण्यतिथि, लोगों ने किया नमन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 30 जनवरी 2020

झाझा : महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई पुण्यतिथि, लोगों ने किया नमन

झाझा : शहर के गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदम कद प्रतिमा पर गांधीवादी विचारधारा के कार्यकर्ता सूर्यावत्स ने गांधीजी की पुण्यतिथि मनाई। उन्होंने लोगों को सम्बोधित करते हुए बतलाया कि आज के ही तारिख को दुनिया के शांति के दूत राष्ट्र पिता की एक सिर फिरे व्यक्ति नाथूराम ने हत्या करके अंत कर दिया।

भारत देश के गांधीजी ने सारी दुनिया को शांति का संदेश दिया। आज पूरा विश्व उनके बताये राह पर चल रहा है। हम देश वासियों को गर्व है कि हम उस देश के वासी हैं। गाँधीजी ने हमेशा शांति का पुरी दुनिया को संदेश दिया। इतिहास के पन्नों में दर्ज वो तारीख आज ही है जिस दिन राष्ट्रपति महात्मा गांधी को नाथूराम गोडसे ने गोली मारी थी। गांधी जी दुनिया भर के लिए आदर्श थे। आज उनकी पुण्यतिथि है। सत्य और अहिंसा की राह पर चलते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करने की सीख गांधी जी को उनकी मां से मिली थी। इंग्लैंड पढ़ाई के दौरान उन्हें कई बार अपमान सहना पड़ा था फिर भी वो रास्ते से अडिग नहीं हुए। महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी ऐसी ही कई घटनाएं हैं जो प्रेरित करने के साथ ही आश्चर्यचकित भी करती हैं।


इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में अनुग्रह मध्य विद्यालय की प्रभारी कल्पना जी, मिना देवी, चंदा, बेवी, शिवचरन, अभय कुमार, बजरंगी वर्णवाल, कर्त्तव्य माथुरी, रंजीत रावत, बिट्टू चोरसीया सहित अनेकों महिला और पुरुष शामिल हुए।

Post Top Ad -