अर्धांगिनी फेम सूरज सम्राट 'हत्यारा' के लिए अनुबंधित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 23 जनवरी 2020

अर्धांगिनी फेम सूरज सम्राट 'हत्यारा' के लिए अनुबंधित

मनोरंजन | अनूप नारायण :
भोजपुरी सिनेमा साफ-सुथरी संपूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म अर्धांगिनी देने वाले एक्शन स्टार सूरज सम्राट को भोजपुरी फिल्म हत्यारा के लिए अनुबंधित किया गया है। इंदु चंद्रा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म हत्यारा में सूरज का किरदार काफी अलग होगा, जो दर्शकों के लिए रोमांच से भरपूर होगा। फिल्म के निर्माता व निर्देशक बृजेश पाठक हैं। वे काफी सुलझे हुए फिल्म मेकर हैं। उनको सोच है भोजपुरी समाज को साफ-सुथरी व स्वस्थ मनोरंजन पूर्ण फिल्म देना। इस फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन होने के साथ साथ उन्हें संदेश भी दिया जायेगा। यह फिल्म सूरज सम्राट की पिछली फिल्म अर्धांगिनी के तरह ही हर वर्ग के दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन करेगी। इस फिल्म से एक बार फिर से वे दर्शकों का दिल जीतने वाले हैं। फिल्म की की शूटिंग 28 फरवरी से झारखंड के विभिन्न रमणीय स्थलों पर शुरू की जायेगी।

Post Top Ad -