सीएए के समर्थन में भाजपा नेता द्वारा चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 13 जनवरी 2020

सीएए के समर्थन में भाजपा नेता द्वारा चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

पटना [अनूप नारायण] :
नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चला रहे हैं वरिष्ठ भाजपा नेता सह अधिवक्ता ओम कुमार सिंह। सोमवार को सोनपुर के विभिन्न इलाकों में घूम-घूम कर ओम कुमार सिंह ने जन समुदाय को नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में बताया और कहा कि यह अधिनियम लोगों को नागरिकता देने के लिए है न कि किसी के नागरिकता को छीनने के लिए। साथ ही साथ 16 जनवरी को वैशाली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली में आने के लिए लोगों को उन्होंने न्योता भी दिया। उनके साथ सोनपुर के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता भी जागरूकता अभियान में शामिल हुए। इस अभियान में सोनपुर नगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, अजय सिंह, अधिवक्ता राजेश कुमार राज, राकेश कुमार रजक, गौतम कुमार, नरेश सिंह, राकेश सिंह, संजय सिंह, गौतम सिंह, मोहम्मद रिजवान, सुनील दुबे, दुर्गादास, शत्रुघ्न सिंह, चंद्रवंशी नंदन राम, अनवर अली, धनंजय सिंह प्रमुख रूप से मौजूद थे।
इस अवसर पर ओम कुमार सिंह ने बताया कि सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में जागरूक कर आम मतदाताओं को बताया जा रहा है। जो लोग भ्रम फैला रहे हैं उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना है। साथ ही साथ 16 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के वैशाली में प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए भी सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यहां से हजारों की तादाद में कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे।

Post Top Ad -