बरहट : मानव श्रृंखला में उत्साहपूर्वक शामिल हुए लोग, मुस्तैद रहे पदाधिकारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 19 जनवरी 2020

बरहट : मानव श्रृंखला में उत्साहपूर्वक शामिल हुए लोग, मुस्तैद रहे पदाधिकारी

बरहट : प्रखंड मुख्यालय परिसर से मानव श्रृंखला निर्माण पूरे प्रखंड क्षेत्र में बीडीओ की देख रेख में किया गया। इस दौरान बरहट थाना से मलयपुर की कतार में आंचलाधिकारी रंधीर कुमार को तैनात किया गया था। जबकि मलयपुर से लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग में जिला कृषि विभाग स्थित जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी रेवती रमन सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
वहीं पुलिस आरक्षी केंद्र मलयपुर के पास सभी जिला बल के जवान तैनात थे। जबकि पुलिस पदाधिकारी भी मानव श्रृंखला में मुस्तैद दिखे।

मलयपुर बाजार में स्कूल के बच्चे मानव श्रृंखला में मौजूद थे। मलयपुर जमुई मुख्य मार्ग के पतौना मोड़ के पास बच्चों द्वारा रंगोली बनाया गया था। इस दौरान मानव श्रृंखला में खड़े बच्चे नारा लगा रहे थे बाल विवाह बंद करो, दहेज प्रथा नही चलेगी।

इस मौके पर पूर्व प्रखंड प्रमुख सह लोजपा जिलाध्यक्ष रूबेन कुमार सिंह, बीडीओ अंजेश कुमार, थानाध्यक्ष अमित कुमार उक्त स्थल पर मौजूद थे।

बताते चलें की मानव श्रृंखला के दौरान चार पहिया वाहनों के परिचालन को रोक दिया गया था। लेकिन दो पहिया वाहन सड़कों पर चलते नजर आए। जबकि बिहार सरकार के निर्देशानुशार मानव श्रृंखला के प्रारंभ होने और संपन्न होने तक कोई भी वाहन नही चलने देने का निर्देश सुरक्षा को लेकर दिया गया था। इसके बावजूद उक्त आदेश को नजर अंदाज करते हुए दो पहिया वाहनों के परिचालन पर रोक नजर नहीं आई।

इस मानव श्रृंखला में जीविका, आंगनबाड़ी सेविका, एएनएम, आशा के साथ अन्य कर्मियों ने भाग लिया। इस मानव श्रृंखला से जल जीवन हरियाली के प्रति लोगों में जागरूकता आयेगी। स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन जीने के लिए जल जीवन-हरियाली बहुत ही जरूरी है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमार ने कहा कि रूट चार्ट के अनुसार मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिए लोगों ने घर से निकल कर इसे सफल बनाया है।

Responsive Advertisement