देवघर : लोजपा के झारखंड प्रदेश महासचिव के पुत्रों पर फायरिंग का आरोप - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 19 जनवरी 2020

देवघर : लोजपा के झारखंड प्रदेश महासचिव के पुत्रों पर फायरिंग का आरोप



देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र के ठाढ़ीदुलमपुर में  कुछ युवकों की ओर से फायरिंग व पत्थरबाजी करने की घटना को अंजाम दिया गया। सूचना पर नगर अंचल इंस्पेक्टर तरुण कुमार, नगर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह, कुंडा थाना प्रभारी खद्दी कुजूर के साथ भारी संख्या में पुलिस अधिकारी व जवान  घटनास्थल पर पहुंचे। छानबीन के क्रम में पुलिस ने आरोपित के घर के चारदीवारी के अंदर से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। 
काफी प्रयास के बाद पुलिस ने रंजीत सिंह के दो पुत्रों को हिरासत में लिया। लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड के प्रदेश महासचिव   सह अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के अध्यक्ष रंजीत सिंह व उनके रिश्तेदार पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ ग्रामीण अपने घर के बाहर बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान आरोपित अपने घर की छत पर चढ़कर जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर गली गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने के बाद दोनों ओर से गाली गलौज होने लगा। बाद में दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर चलाया गया। इसी दौरान रंजीत सिंह के छत पर चढ़कर एक युवक ने फायरिंग की। बताया जाता है कि चार राउंड फायरिंग की गई। हालांकि घटनास्थाल से पुलिस ने एक भी खोखा बरामद नहीं किया है। गोली चलाने को लेकर एक वीडियो भी मिला है। जिसमें फायरिंग की आवाज़ साफ सुनी जा रही है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से मामले की पूछताछ कर रही है।
Input :- चंदन पांडेय

Post Top Ad -