जमुई : भक्त कवि अर्जुनदास की जयंती पर पगडंडी करेगा सम्मान समारोह का आयोजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 20 जनवरी 2020

जमुई : भक्त कवि अर्जुनदास की जयंती पर पगडंडी करेगा सम्मान समारोह का आयोजन

जमुई : हिन्दी का साहित्यिक सांस्कृतिक और बौद्धिक प्रकल्प पगडंडी जमुई के तत्वावधान में भक्त कवि अर्जुनदास की 144 वीं जयंती आगामी 1 फरवरी को मनाई जाएगी। इसको लेकर तमाम तरह की तैयारियाँ पूरी हो गई हैं। यह समारोह जमुई स्थित अतिथि पैलेस होटल के हॉल में मनाई जाएगी। यह जानकारी पगडंडी जमुई के संगठन सचिव सुशान्त साईं सुन्दरम ने दी।

सुन्दरम ने बताया कि इस अवसर पर एक स्मृति सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें जिले के बौद्धिक, सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में वृहत्तर योगदान देने वाले एक-एक गणमान्य को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले सदस्यों के नाम की घोषणा बाद में की जाएगी।
ये स्मृति सम्मान निम्न हैं-
1. बैरिस्टर यमुना सिंह स्मृति बौद्धिक सम्मान 2020
2. स्वतंत्रता सेनानी जगदीश लोहार  स्मृति सामाजिक सम्मान 2020
3. दिग्विजय सिंह स्मृति संस्कृति  सम्मान 2020
4. बोधनारायण सिंह स्मृति शिक्षा सम्मान 2020
5. भक्तकवि अर्जुनदास सरस्वती सम्मान 2020

उक्त अवसर पर महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी निराला कृत महाकाव्यात्मक कविता राम की शक्तिपूजा का वाचन होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिलाभर के बुद्धिजीवी एवं साहित्यिक व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी। आयोजन की तैयारियों में पगडंडी जमुई के सदस्य सक्रियता से जुटे हुए हैं। इसे लेकर मार्गदर्शक मंडल एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के बीच मंत्रणा जारी है।

Post Top Ad -