बिहार में पारा चढ़ा, बारिश के आस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 2 जनवरी 2020

बिहार में पारा चढ़ा, बारिश के आस


पटना : बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में बुधवार की तुलना में गुरुवार के तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में बारिश होने के आसार जताए हैं। गुरुवार को कई क्षेत्रों में आसमान पर बादल छाए हुए हैं तथा राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तर से दक्षिणी बिहार तक आंशिक तौर पर चक्रवाती कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।

इस बीच राज्य के करीब सभी इलाकों में तापमान में वृद्घि दर्ज की गई। भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस, गया का 11.2 डिग्री और पूर्णिया का 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Responsive Advertisement