गिद्धौर : पूर्व कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह ने सरकार पर चलाए शब्दों के बाण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 16 जनवरी 2020

गिद्धौर : पूर्व कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह ने सरकार पर चलाए शब्दों के बाण



गिद्धौर (धनंजय कुमार 'आमोद') Edited by- Abhishek.

सरकारों दावों के चकाचौन्ध से सुर्खियों में आया बानाडीह के कोसमा आहार पर राजनीतिक सियासत तेज हो गई है। कई राजनीतिक दल के नेताओं के आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया है।

इसी क्रम में पूर्व कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह कोसमा आहार पहुंचकर पूरे वस्तु-स्थिति का जायजा लेते हुए मौजूदा सरकार पर शब्दों के बाण से जमकर निशाना साधा।
 बुधवार की देर संध्या पहुंचे नरेन्द्र सिंह ने  विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों से लिया तथा ग्रामीणों से पूछा कि वास्तविक यह गांव में विकास हुआ? ग्रामीणों की नकारात्मक जवाब से श्री सिंह मौजूदा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जल जीवन यात्रा नही बल्कि नीतीश सरकार का यह 'लूट यात्रा' है। सरकार सिर्फ लोगों के आंख में धूल झोंकने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हम अखबार के माध्यम से बानाडीह के विकास गाथा को जाना तो इच्छा हुई कि नजारा देखा जाय पर आने के बाद ऐसा लग रहा है की विकास कुछ हुआ ही नहीं, सिर्फ गरीबों के  पैसे को को जल जीवन हरियाली के नाम पर वोट बैंक बना रही है।

- किसानों से मिलकर बोले मंत्री - गिद्धौर में होना चाहिए धान क्रय केन्द्र  -


श्री सिंह ने किसानों से मिल उनकी समस्याओं से रूबरू हुए और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों के लिए प्रखंड मुख्यालय में धान बिक्री का दो केंद्र खोला जाना चाहिए, जिससे किसानों को शासन की समस्या का निदान हो सके। वहीं पत्रकारो से बात करते हुए मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि हम अब चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन समाज हित के लिए आम जनता का साथ देता रहूंगा। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे के राजनीतिक सवाल पर अपने जवाब का रूख मोड़ लिया।

Post Top Ad -