स्पेक्ट्रम महामेधा टैलेंट सर्च अभियान 22 जनवरी को बेतिया में - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 19 जनवरी 2020

स्पेक्ट्रम महामेधा टैलेंट सर्च अभियान 22 जनवरी को बेतिया में

बेतिया : स्पेक्ट्रम मैथमेटिकल ओलंपियांड 2020 के माध्यम से स्पेक्ट्रम एकेडमी एडुसोल्यूशन बिहार के जिलों में तलाश रहा है मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करने की मंशा रखने वाले प्रतिभा संपन्न छात्रों को जो आर्थिक कारणों से डाक्टर और इंजीनियर बनने से रह जाते हैं वंचित. बिहार के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों की टीम जिसमे बिहार के टॉप शिक्षक दिलीप कुमार मिश्रा (dkm sir) मैथ, कुमार सौरभ(krs sir) फिजिक्स, एम करीम केमिस्ट्री, सुरेंद्र जायसवाल (sj sir)केमिस्ट्री प्रभात कुमार (pk sir)बायोलॉजी शामिल है बिहार के जिलों में टैलेंट सर्च अभियान चलाकर प्रतिभा संपन्न छात्रों को तलाश रहे जिन्हें स्पेक्ट्रम एकेडमी एडु सॉल्यूशन बोरिंग रोड पटना में मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कराई जाएगी. इस महा टैलेंट सर्च अभियान में इस वर्ष सीबीएसई आईसीएसई बिहार बोर्ड में दसवीं की परीक्षा देने वाले छात्र शामिल हो सकते हैं जिनके लिए बिहार के 38 जिलों में यह अभियान चलाया जा रहा है.22 जनवरी को बेतिया जिला मुख्यालय के  हरि वाटिका चौक अवस्थित सिमरिखा उत्सव भवन मे दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक तथा 26 जनवरी को छपरा जिले के नगरपालिका चौक पर अवस्थित अशोका ग्रांड होटल में दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक
टैलेंट सर्च अभियान सेमिनार का आयोजन किया गया है .आयोजित सेमिनार में भाग लेकर ऑन स्पॉट अपने प्रतिभा के दम पर अपने भविष्य का निर्णय कर पाएगे. यह अभियान बिहार के सभी जिले में संचालित होना है अभियान के प्रमुख दिलीप कुमार मिश्रा व कुमार सौरभ ने बताया कि बाजारवाद के इस दौर में बिहार के प्रतिभाएं उचित मार्गदर्शन और बेहतर संस्थान तक नहीं पहुंच पाने के कारण कुण्ठित हो जाते है उनकी प्रतिभा का सही मूल्यांकन नहीं हो पाता है और जो बच्चे उचित प्रोत्साहन और मार्गदर्शन में इंजीनियरिंग और मेडिकल की परीक्षाओं में बेहतर कर सकते हैं वह भटक जाते हैं इसी भटकाव को रोकने के लिए स्पेक्ट्रम एकेडमी यह महा अभियान बिहार के सभी जिले में चला रही है इस महाअभियान के तहत सेमिनार में छात्रों से विषय के विशेषज्ञ रूबरू होंगे उनसे सवाल-जवाब होंगे और प्रतिभा संपन्न छात्रों को ऑन स्पॉट स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाएगी जिसके आधार पर वे पटना में रहकर सदस्य शिक्षकों के साथ मेडिकल और इंजीनियरिंग परीक्षाओं की तैयारी करेंगे उनके संस्थान ने बिहार के प्रतिभा संपन्न और साधन विहीन छात्र-छात्राओं के लिए अपने दरवाजे खोल रखे है. उनका मानना है कि पैसे के अभाव के कारण आप किसी भी टैलेंट को दरकिनार नहीं कर सकते हैं. जिले में संचालित होने जा रहे इस महा टैलेंट सर्च अभियान का इवेंट पार्टनर अरनव मीडिया एंड इंटरटेनमेंट है.

Responsive Advertisement