जहां गैर हिन्दूओं का प्रवेश है वर्जित... - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 16 दिसंबर 2019

जहां गैर हिन्दूओं का प्रवेश है वर्जित...


16 DEC 2019

पटना | अनूप नारायण [Edited by: Aprajita] :
पटना से 80 किलोमीटर दूर राजगीर में गर्म कुंड  है जिसे ब्रह्मा कुंड के नाम से जानते हैं। जिसके बोर्ड पर ही आप को ये लिखा मिल जायेगा कि "उच्च न्यायालय के आदेशानुसार मुस्लिम का प्रवेश वर्जित है"। बता दें कि याचिका संख्या -138 पटना सब जज में 1932  में डाली गयी थी लेकिन ये 1933  में ख़ारिज कर दी गयी थी। फिर ये मामला पटना हाई कोर्ट ( संख्या - 1379/1933) के पास गया, जहाँ इसकी सुनवाई दो मेंबर के बेंच के पास गयी। जिसके बाद 12 मार्च 1937 में फैसला आया जिसमें कहा गया की "गैर हिन्दू को स्नान के लिए आना माना है"।

देव नगरी राजगीर को सभी धर्मों का संगम कहा जाता है। राजगीर के इस ब्रह्मा कुंड को भारत का सबसे पवित्र कुंड माना जाता है। ब्रह्मा कुंड के बारे में हिंदुओं की ऐसी मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा के पुत्र ने राजगीर के ब्राह्मण कुंड परिसर में एक यज्ञ का आयोजन कराया था जिसमें बहुत सरे देवी देवता आये थे। सभी देवी देवताओं को एक कुंड में स्नान करने में परेशानी हो रही थी तभी ब्रह्मा ने यहाँ 22  कुंड और 55  जलधाराओं का निर्माण करवाया। वैभवगिरी पर्वत की सीढियों पर भी गर्म जल के कई झरने हैं।

ऐसी सम्भावना जताई जाती है कि इस पर्वत पर एक तालाब है जिससे जल कुंड तक आता है। इस पर्वत में कई तरह के केमिकल जैसे सोडियम गंधक सल्फर आदि पाए जाते हैं जिससे इस पानी में स्नान करने से चर्म रोग तथा विभिन्न प्रकार के रोगों से छुटकारा मिलता है।

Post Top Ad -