सोनो : NRC एवं CAA के समर्थन में BJP, RSS व ABVP कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019

सोनो : NRC एवं CAA के समर्थन में BJP, RSS व ABVP कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस


सोनो (मदन शर्मा) Edited by-अभिषेक.

शुक्रवार को एनआरसी एंव सीएए के समर्थन में स्थानीय भाजपा नेता रंजीत सिंह के नेतृत्व में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस प्रखंड के आर्दश मध्य विद्यालय के मैदान से सैकड़ों कार्यकताओं ने बाजे गाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला।


जुलूस प्रखंड मुख्यालय होते हुए सोनो बाजार से सोनो चौक पर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। भाजपा नेता रंजीत सिंह ने लोगों को एनआरसी एवं सीएए के बारे बिस्तार पूर्वक समझाया। आगे उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि विरोधियों के बहकावे में नहीं आए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी लोग को एक साथ विकास से जोड़ने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी धर्मों के लोगों ख्याल में रखते हुए एनआरसी एवं सीएए लागू किया है। दूसरे देश में भारतीयों को बदसलूकी कर धर्म परिवर्तन के लिए बाध्य किया जा रहा है परंतु भारत में ऐसा नहीं हो रहा है।

 जुलूस की आधा किलोमीटर की लंबी कतार में बाजे गाजे के साथ चल रहे थे। केन्द्र सरकार के समर्थन में नारेबाज़ी करते हुए युवाओं के जोश देखते बन रहे थे।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। इस अवसर पर आर एस एस के अभिषेक पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, रंजीत साह, विकास साह ,गोलू सिंह, राणा सिंह, रोहित सिंह, राजकुमार, विद्धार्थी परिषद की ओर से विकास कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी कन्हैया कुमार सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, भरत राय ,नरेश साह, प्रदीप पाण्डेय ,संजय सिंह, अभिषेक दुवे  अशोक तमोली आदि लोग उपस्थित थे।

Post Top Ad -