बिहार : दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर चुप्पी साध गए सुशील मोदी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 7 दिसंबर 2019

बिहार : दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर चुप्पी साध गए सुशील मोदी

07 DEC 2019
पटना : समाचार ऑनलाइन - बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को जहां दुष्कर्म की घटनाओं के लिए पॉर्न साइट्स को जिम्मेदार बताते हुए उसे बंद करने की वकालत की है, वहीं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने इस मामले पर चुप्पी साध ली। हैदराबाद और उन्नाव में दुष्कर्म के बाद हत्या की घटनाओं और बिहार के समस्तीपुर और बक्सर में युवतियों के अधजले शव मिलने तथा दरभंगा में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद बिहार में इन मामलों को लेकर गुस्सा है। विपक्ष द्वारा राज्य की कानून-व्यवस्था पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके लिए पार्न साइट्स को जिम्मेदार बताया है।

इस संबंध में शनिवार को जब उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी से पत्रकारों ने सवाल किया तब वे बिना कुछ कहे आगे बढ़ गए।

उल्लेखनीय है कि बक्सर और समस्तीपुर में दो युवतियों के अधजले शव बरामद होने के तीन दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस मृतकों की पहचान नहीं कर सकी है। इसी बीच, दरभंगा में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ ऑटो चालक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। राहत की बात है कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Post Top Ad -