Breaking News

6/recent/ticker-posts

मधेपुरा : भूमि विवाद में अंचल अमीन की गोली मारकर हत्या


मधेपुरा/पटना [प्रियंका] :
दिनोंदिन अपराध का बोलबाला बढ़ता जा रहा है। एक सनसनीखेज मामला मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र के पैना गांव का है। जहाँ भूमि विवाद में रिटायर अंचल अमीन की गोली मार कर हत्या कर दी गई।


सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि रात में खाना खा कर सो रहे रिटायर अंचल अमीन महेंद्र राम को अज्ञात लोगों ने आवाज लागा कर दरवाजे पर बुलाया और गोली मार दी। घटना संज्ञान में आने के बाद पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।