दिग्विजय सिंह की बेटी ने लंदन में हासिल की एमएससी की डिग्री, माँ और बहन रहीं मौजूद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 18 दिसंबर 2019

दिग्विजय सिंह की बेटी ने लंदन में हासिल की एमएससी की डिग्री, माँ और बहन रहीं मौजूद

गिद्धौर [सुशान्त साईं सुन्दरम] :
कभी गिद्धौर राज रियासत के मैनेजर रहे दिवंगत कुमार सुरेंद्र सिंह उर्फ हरि जी के परिवार में पैदा हुईं राजनीति के महारथी स्व. दिग्विजय सिंह एवं श्रीमती पुतुल कुमारी की बेटी मानसी सिंह ने अपनी उपलब्धि पर अपने परिजनों के साथ अपने गांववासियों को भी गौरवान्वित होने का मौका दिया है।
मानसी ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से 'अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक और सार्वजनिक नीति' से एमएससी की डिग्री हासिल की है। लंदन के रॉयल ओपेरा हाउस में आयोजित समारोह में मानसी को डिग्री प्रदान किया गया।
इस दौरान उनकी माँ पुतुल कुमारी एवं बहन श्रेयसी भी वहां मौजूद रहीं।

इस खबर को आप सबसे पहले gidhaur.com पर पड़ रहे हैं।
बता दें कि स्व. दिग्विजय सिंह का ताल्लुक बिहार के जमुई जिलान्तर्गत गिद्धौर से है। उनकी राजनीतिक कर्मभूमि बांका रही है। दिग्विजय सिंह के देहावसान के बाद उनकी पत्नी पुतुल कुमारी ने राजनीतिक विरासत को संभाला और बांका से सांसद निर्वाचित हुईं। मानसी दो बहनों में बड़ी हैं। उनकी छोटी बहन श्रेयसी अंतरराष्ट्रीय फलक की निशानेबाज है। खेल के क्षेत्र में श्रेयसी के अभूतपूर्व योगदान को देखते हुए उन्हें अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

मानसी की इस उपलब्धि पर gidhaur.com उन्हें ढेरों बधाई और शुभकामनाएं देता है!

Responsive Advertisement