यूपी में नाबालिग के साथ छेड़खानी करते रंगे हाथों पकड़ा गया शख्स - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 3 दिसंबर 2019

यूपी में नाबालिग के साथ छेड़खानी करते रंगे हाथों पकड़ा गया शख्स


3 DEC 2019

जालौन : उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की कोशिश कर रहे युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। लोगों ने 25 वर्षीय युवक को जमकर पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए और पार्क में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा के चारों ओर सात चक्कर लगवाए।फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने आईएएनएस को बताया, “हमने तय किया कि इस तरह के तत्वों से निपटने का यह सबसे अच्छा तरीका है। हालांकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वह जल्द ही जमानत पर बाहर होगा। हमने उसे बहुत शर्मिदा किया है और उसके वीडियो पूरे क्षेत्र में वायरल कर दिया है।”

Post Top Ad -