शिक्षकों के पास समस्याओं का अंबार, नहीं सुन रही सरकार : आनंद कौशल सिंह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 29 दिसंबर 2019

शिक्षकों के पास समस्याओं का अंबार, नहीं सुन रही सरकार : आनंद कौशल सिंह


न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】:-

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (BPNPSS)  के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह ( Anand Kaushal Singh) ने कहा है कि नियोजित शिक्षकों के पास समस्याओं का अंबार है। इस समस्याओं को सुनने और इसपर अमल करने के लिए सरकार व कोई भी विभागीय पदाधिकारी तैयार नहीं है। 

प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह ने कहा कि तकरीबन एक माह पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) द्वारा दिया गया आश्वासन भी जुमला सिद्ध हो रहा है।लिहाजा शिक्षक संघ ने यह निर्णय लिया है कि आगामी 9 जनवरी को गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर पंचायत अंतर्गत कुसमा आहार के समीप सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( Nitish Kumar  )के आगमन के मौके पर मानव श्रृंखला (Human chain) बनाते हुए काली पट्टी बांधकर जिले भर के लगभग 3000 से भी अधिक नियोजित शिक्षकों के द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री (chief minister)  का घेराव किया जाएगा।

Post Top Ad -