सीमा स्वधा की 'अठन्नी' का लोकार्पण एवं भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 2 दिसंबर 2019

सीमा स्वधा की 'अठन्नी' का लोकार्पण एवं भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन

बगहा/पश्चिम चंपारण [प्रियंका] : 
रविवार को पश्चिमी चंपारण के बगहा स्थित सी.एम.पी स्कूल में कवयित्री एवं कथाकार सीमा स्वधा की बोधि प्रकाशन से सधः प्रकाशित कहानी संग्रह 'अठन्नी' का लोकार्पण संपन्न हुआ।
सीमा स्वधा ने लोकार्पण के बाद अपनी कहानी का पाठ किया और उनकी किताब पर साहित्यकार ध्रुव गुप्त, सुप्रसिद्ध आलोचक डॉ रेवती रमण, डॉ सतीश कुमार राय, डॉ रविकेश मिश्र तथा ब्रजेश ओझा ने अपने विचार व्यक्त किये। 
दूसरे सत्र में भव्य कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन हुआ जिसमें सर्वश्री दिनेश भ्रमर, रविकेश मिश्र, डॉ शकील मोईन, ध्रुव गुप्त, खुर्शीद अनवर, रेवती रमण, सतीश कुमार राय, सीमा स्वधा और देवीदत्त मालवीय ने अपनी कविताओं का पाठ किया।
आयोजन का उम्दा संयोजन सौरभ के स्वतंत्र और संचालन अविनाश कुमार पांडेय ने किया।

Post Top Ad -