Breaking News

6/recent/ticker-posts

बिहार के बाद अब यूपी में नये साल में होगा अर्धांगिनी का जलवा

मनोरंजन [अनूप नारायण] :
शिवांश फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म अर्धांगिनी बिहार, झारखंड में शानदार प्रदर्शन के बाद नये साल में 3 जनवरी से उत्तर प्रदेश में रिलीज होने जा रही है। बीते 15 नवम्बर झारखंड स्थापना दिवस पर बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में इस फ़िल्म अर्धांगिनी का प्रदर्शन शानदार रहा। खास कर महिला वर्ग को यह फ़िल्म बहुत पसंद आई। इस फ़िल्म के शानदार प्रदर्शन के बाद अब यह फिल्म उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। एक तरह से नए साल का दर्शको को यह तोहफा होगा। केंद्रीय भूमिका एक्शन स्टार सूरज सम्राट ने पहली फिल्म से ही दर्शकों में अपनी खास पहचान बना ली है। उनकी नायिका अंजना सिंह और शुभी शर्मा हैं। इस फिल्म के निर्देशक सूरज राजपूत हैं। फ़िल्म को लेकर अभिनेता सूरज के उनके गृह क्षेत्र में सम्मानित भी किया जा चुका हैं। फ़िल्म के लेखक रामचन्द्र सिंह हैं। छायांकन प्रमोद पांडेय का है। गीतकार राजेश मिश्रा, रामचन्द्र सिंह, अशोक सिन्हा, पंकज प्रियदर्शी व अख्तर कैमूर के लिखे गीतों को संगीतकार अमन श्लोक ने मधुर संगीत से सजाया है। मारधाड़ दिलीप यादव, नृत्य ज्ञान सिंह, मयंक, संतोष सर्वदर्शी का है।
इस फिल्म में मुख्य कलाकार सूरज सम्राट, अंजना सिंह, शुभी शर्मा, संजय पांडेय, मनोज टाईगर, सकीला मजीद, संजय वर्मा, सोनी पटेल, अनु ओझा, अयाज खान, आनन्द मोहन, के.के. गोस्वामी, अनुराधा रस्तोगी, श्रद्धा नवल, शशिकांत सिंह, अमित पाल, दिनेश पांडे, आशुतोष चौबे, प्रिया, नीलम, साहब लाल धारी तथा स्पेशल आईटम सांग में पूनम दूबे ने जलवा बिखेरा है। भोजपुरी फिल्म अर्धांगिनी नारी प्रधान विषय पर आधारित फिल्म है। नारी के जीवन में आने वाले विभिन्न उतार चढ़ाव, त्याग व बलिदान करने वाली एक आदर्श नारी की बेहतरीन व नयी कहानी को फिल्माया गया है। यह इमोशनल ड्रामा फ़िल्म है, जिसमें काॅमेडी, एक्शन, रोमान्स आदि का समुचित मिश्रण है। फिल्म की शूटिंग बिहार स्थित कैमूर-रोहतास जिले के अन्तर्गत भभुआ में की गयी है।