अलीगंज : प्रखंड स्तरीय खेल संवर्धन कार्यक्रम आयोजित, सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 14 दिसंबर 2019

अलीगंज : प्रखंड स्तरीय खेल संवर्धन कार्यक्रम आयोजित, सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत



अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) Edited by- Abhishek.

प्रखंड के मानपुर खेल मैदान पर शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय खेल संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र जमुई के तत्वावधान में किया गया। खेल कार्यक्रम का उद्घाटन  प्रभारी एच एम  बिपिन कुमार , पंचायत समिति सदस्य विजय यादव के संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।  जिसमें कबबडी, 400 मीटर बालक दौड़ 200 मीटर बालिका दौड़ के बाद फुटबॉल खेल किसान क्लब दीननगर बनाम राष्ट्रीय युवा क्लब गहलौर के साथ हुआ जिसमें दीननगर की टीम ने  2-1 से गहलौर की टीम को हरा कर विजेता बना।

 खेल कार्यक्रम का समापन के बाद मुख्य अतिथियो के द्वारा खिलाडियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य विजय यादव ने कहा कि खेल खिलाडियों को खेल की भावना से खेलनी चाहिए।इसमें ईर्ष्या,द्वेष और दुर्भावना से प्रेरित होकर नही खेलनी चाहिए । आज खेल खेलकर खिलाड़ी देश में अपना परचम लहरा रहें हैं। प्रभारी प्रधान अध्यापक बिपिन कुमार ने कहा कि खेल से केवल मन का ही नही बल्कि तन का भी विकास होता है। आज खिलाड़ी अच्छा खेल का प्रदर्शन कर देश व इलाके का नाम रौशन कर रहे है। खेल के माध्यम से अच्छे नौकरी भी हासिल कर रहे हैं। मौके पर वार्ड सदस्य परशुराम महतो, छात्र जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, रामाशीष कुमार, सुजीत कुमार मेहता सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

Post Top Ad -