प्रिंस सिंह राजपूत नरसिम्हा के बाद बने ओमकारा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 12 दिसंबर 2019

प्रिंस सिंह राजपूत नरसिम्हा के बाद बने ओमकारा

मनोरंजन [अनूप नारायण] :
भोजपुरिया बाहुबली सिनेस्टार प्रिंस सिंह राजपूत फिल्म नरसिम्हा में कमाल का अभिनय करने के बाद अब नए तेवर कलेवर में ओमकारा के रूप में हैरतअंगेज कारनामें करते हुए अपने फैंस वा दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। शिखा ग्लोबल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ओमकारा में प्रिंस सिंह राजपूत का किरदार काफी रोमांचक और  चैलेंजिंग है, जिसके लिए  प्रिंस को ढेर सारी  तैयारियां करनी पड़ रही है। इस फ़िल्म को निर्माण कर रही हैं भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी निर्मात्री व अभिनेत्री धड़कन गर्ल शिखा मिश्रा। इस फ़िल्म को निर्देशित कर रहे हैं सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह। चुटीले संवाद, दमदार पटकथा से अपनी कलम से सजाएंगे सुपरहिट फिल्मों के लेखक वीरू ठाकुर।
कर्णप्रिय व मधुर संगीत दे रहे हैं ओम झा। फिल्म में खतनाक स्टंट और एक्शन की जिम्मेदारी प्रदीप खड़का को सौंपा गया है। उनके एक्शन निर्देशन में प्रिंस राजपूत खतरनाक स्टंट और कराटे की प्रैक्टिस करना शुरू कर दिये हैं। किरदार में रियलिटी लाने के लिए प्रिंस सुबह शाम प्रैक्टिस और जिम में खूब पसीने बहा रहे हैं। यह फिल्म जब दर्शकों के बीच में रिलीज की जायेगी तो फिल्म देखकर हर कोई वाह-वाह कह उठेगा।

Responsive Advertisement