गिद्धौर : BJP के मंडल अध्यक्ष बने रंजीत, भाजपाइयों में हर्ष - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 10 दिसंबर 2019

गिद्धौर : BJP के मंडल अध्यक्ष बने रंजीत, भाजपाइयों में हर्ष

【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी सुरेश रूँगटा ने 8 दिसम्बर को नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष की सूची जारी कर दी है। सामाजिक से लेकर राजनीतिक गलियारों में अपनी अलग पहचान रखने वाले गिद्धौर के सेवा गांव निवासी रंजीत कुमार साव को मण्डल अध्यक्ष पद पर विराजमान करने को लेकर बीजेपी ने अंतिम मुहर लगा दी है।


इसको लेकर मंगलवार को गिद्धौर स्थित पंचमन्दिर प्रांगण में स्वागत सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष को अबीर लगाकर व मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर रंजीत कुमार साव ने कहा कि वे वर्षों से बीजेपी कार्यकर्ता रहे हैं। पार्टी द्वारा दिये गए दायित्वों का वे निष्ठा व तन्मयता से निर्वाहन करेंगे। उन्होंने हर परिस्थिति में लोगों के साथ खड़े रहने की बात कहते हुए पार्टी का आभार व्यक्त किया।


बैठक में मुख्य रूप से मौजूद प्रखंड प्रमुख शम्भू केशरी ने पूर्व मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह के कार्यों को मुक्तकंठ से सराहते हुए नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने अपने संबोधन में गिद्धौर मंडल को एक मजबूत संगठन बनाने आग्रह किया, इसके लिए उन्होंने सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं की सहभागिता को अनिवार्य बताया।


बैठक में उपस्थित अन्तर्यामी झा, मिथुन यादव, गणेश यादव, सीताराम यादव, समाजसेवी रामचंद्र पासवान, चन्दन कुमार केशरी, हिमांशु शेखर सिंह, ब्रह्मदेव साव, मदुसुदन पासवान, डॉ. संजय मण्डल, रामदेव यादव सहित गिद्धौर मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।


बताते चलें, पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी सुरेश रूंगटा ने गिद्धौर सहित जमुई जिले के कुल 17 मण्डल क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं को मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

Responsive Advertisement