असम में भड़की हिंसा की आग, पुलिस की कार्रवाई में 4 की मौत, 190 गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 17 December 2019

असम में भड़की हिंसा की आग, पुलिस की कार्रवाई में 4 की मौत, 190 गिरफ्तार



17 DEC 2019

गुवाहाटी -  नागरिकता संशोधन बिल के की आग में पूरा देश जल रहा है, चाहे पटना हो दिल्ली हो या असम हर जगह प्रदर्शन कर रहे लोगों के नाम और राज्यों के नाम अलग है, लेकिन हालात और CAB के विरोध का तरीका एक हुई है।

असम में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की कार्यवाही से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है.जिसपर असम के डीजीपी भाष्कर ज्योति महंता ने कहा कि पुलिस की प्रदर्शनकारियों का उपद्रव इतना बढ़ गया था कि हमे अधिक से अधिक लोगों और संपत्तियों को बचाने के लिए फायरिंग करनी पड़ी, जिसमे 4 लोगों की मौत हो गई। लेकिन फिलहाल वह के हालत क़ाबू में कर लिया गया है।


मिली जानकारी के मुताबिक  नागरिकता संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को ध्यान में रखते हुए और हर तरह के विरोध को रोकने के लिए  11 दिसम्बर से गुवाहाटी में लगा दिया गया था लेकिन आज कर्फ्यू को हटा लिया गया है।

आपको बताये कि नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान अब तक 190 प्रदर्शनकारियों को गिरप्तार किया गया है और 136 लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है इनमें विभिन्न संगठनों के कुछ प्रमुख नेता भी शामिल हैं।

Post Top Ad